ePaper

गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व पर हुआ भव्य नगर कीर्तन

Updated at : 17 Nov 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व पर हुआ भव्य नगर कीर्तन

गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रूपनारायणपुर स्थित गुरुद्वारा द्वारा सिख समुदाय की ओर से एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मिहिजाम गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रूपनारायणपुर स्थित गुरुद्वारा द्वारा सिख समुदाय की ओर से एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया. नगर कीर्तन का विशाल समूह रूपनारायणपुर गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर चित्तरंजन के अमलादाही, फतेहपुर, सिमजोरी, और नॉर्थ होते हुए मिहिजाम गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ. इस अवसर पर सिख समुदाय के श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में भाग लेते हुए गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को स्मरण किया और गुरुवाणी का सुमधुर कीर्तन प्रस्तुत किया. नगर कीर्तन के दौरान गुरु नानक देव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और उनके द्वारा दिए गए प्रेरणादायक उपदेशों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया. यह आयोजन सिख समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और उनकी शिक्षाओं को दैनिक जीवन में लागू करने का प्रयास किया. इस अवसर पर मिहिजाम गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष जगजीत सिंह, सचिव गुरमीत सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, रोहित सिंह, अमरजीत सिंह बिट्टू, हेड ग्रंथि अमरीक सिंह आदि सिख समुदाय के लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola