आम चुनने गयी बच्ची की वज्रपात से मौत, एक बच्चा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर गांव में आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से अश्विनी बाउरी की पुत्री प्रियंका बाउरी उर्फ खुशी (9 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दस वर्ष का एक बच्चा सूर्य बाउरी गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

नाला. नाला प्रखंड क्षेत्र के अफजलपुर पंचायत के लक्ष्मणपुर गांव में आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से अश्विनी बाउरी की पुत्री प्रियंका बाउरी उर्फ खुशी (9 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दस वर्ष का एक बच्चा सूर्य बाउरी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार शाम की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार आंधी-बारिश के दौरान दोनों किशोर व किशोरी घर के बाहर आम चुनने के लिए गये थे. इसी क्रम में वज्रपात की चपेट में आ गया. इससे प्रियंका की मौत हो गयी एवं सूर्य बाउरी अचेत होकर गिर गया. आनन-फानन में परिजन घायल सूर्य बाउरी को इलाज के लिए सिउड़ी ले गये हैं. घटना की सूचना पाकर मुखिया प्रेमो कोड़ा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया तथा सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इस घटना से परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola