खलियान में लगी आग, धान व पुआल जलकर राख

Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 06 Feb 2026 7:16 PM

विज्ञापन

फतेहपुर. धसनियां पंचायत अंतर्गत तांबाजोड़ गांव निवासी फुचू मरांडी के खलियान में गुरुवार की रात्रि में अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

फतेहपुर. धसनियां पंचायत अंतर्गत तांबाजोड़ गांव निवासी फुचू मरांडी के खलियान में गुरुवार की रात्रि में अचानक आग लग गयी. इससे करीब दस हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गया. घटना देर रात की बताई जा रही है, जब पूरा गांव गहरी नींद में था. आग की लपटें उठता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खलियान में रखे धान के बोझे, पुआल और अन्य कृषि सामग्री आग की चपेट में आ गयी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टी, डिब्बे और अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि किसी चिंगारी या शॉर्ट सर्किट से यह हादसा हुआ होगा, पीड़ित किसान फुचू मरांडी ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola