डाभाकेंद्र गांव ऑटो व बाइक में टक्कर, दो घायल
नारायणपुर. डाभाकेंद्र गांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
नारायणपुर. डाभाकेंद्र गांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के पतारडीह गांव निवासी रायसन बास्की अपने बड़े भाई बिसुलाल बास्की के साथ बाइक से मुरलीपहाड़ी जा रहे थे. इसी दौरान डाभाकेंद्र मस्जिद के समीप सामने से आ रहे एक ऑटो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान बताया कि दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया है. सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए