आम आदमी को नहीं लगाना पड़ेगा थाना का चक्कर : डॉ जया

Published at :09 Dec 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
आम आदमी को नहीं लगाना पड़ेगा थाना का चक्कर : डॉ जया

पुलिसिंग कम्युनिटी के साथ मिलकर जिला में होगा काम: डॉ जया नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को संभाला जिला का पदभार जामताड़ा : जामताड़ा जिला के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ जया राय ने गुरुवार को जिला का पदभार ग्रहण किया. गुरुवार को निवर्तमान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने नये पुलिस अधीक्षक को अपना पदभार […]

विज्ञापन

पुलिसिंग कम्युनिटी के साथ मिलकर जिला में होगा काम: डॉ जया

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को संभाला जिला का पदभार
जामताड़ा : जामताड़ा जिला के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ जया राय ने गुरुवार को जिला का पदभार ग्रहण किया. गुरुवार को निवर्तमान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने नये पुलिस अधीक्षक को अपना पदभार सौंपा. बता दें कि वर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ जया राय इससे पूर्व सीआइडी साइबर सेल रांची में पदस्थापित थी. डॉ राय 2011 बेच के आइपीएस अफसर है. पदभार लेने के साथ डॉ जया राय ने पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि जिला में फैले साइबर अपराध को जड़ से खत्म करना मुख्य लक्ष्य है. साथ ही अपराध नियंत्रण पर विशेष रुप से ध्यान दिया जायेगा एवं कम्यूनिटी पुलिसिंग के साथ मिलकर काम करना है
ताकि आम जनता को लगे कि पुलिस समाज के साथ मिलकर काम कर रही है. आम पब्लिक की हर समस्या का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया जायेगा. किसी भी जनता को थाना का चक्कर नहीं लगाने दिया जायेगा. नये पुलिस अधीक्षक डॉ जया राय प्राथमिक शिक्षा साहेबगंज से की है. उसके आगे की पढ़ाई मसुरी से की है. साथ ही उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई पांडिचेरी से की है. सबसे पहला योगदान एएसपी के रूप में चतरा जिला के टांडवा में किया था. उसके बाद रांची सिटी एसपी के रूप में भी काम कर चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola