देवघर में रीता राज धनबाद में सीएस अग्रवाल बने मेयर

Published at :30 May 2015 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर में रीता राज धनबाद में सीएस अग्रवाल बने मेयर

देवघर/धनबाद/मिहिजाम : राज्य के 10 जिलों के 11 निकायों पर हुए मतदान का परिणाम घोषित कर दिया गया है. देवघर की पहली महिला मेयर रीता राज बनी हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीता चौरसिया को 17767 मतों से शिकस्त दी. रीता राज को 37171 वोट मिला. मंत्री राज पलिवार की बहन व […]

विज्ञापन

देवघर/धनबाद/मिहिजाम : राज्य के 10 जिलों के 11 निकायों पर हुए मतदान का परिणाम घोषित कर दिया गया है. देवघर की पहली महिला मेयर रीता राज बनी हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीता चौरसिया को 17767 मतों से शिकस्त दी. रीता राज को 37171 वोट मिला. मंत्री राज पलिवार की बहन व डिप्टी मेयर संजयानंद झा की पत्नी सावित्री देवी चौथे स्थान पर रहीं.

धनबाद में चंद्रशेखर की बड़ी जीत : धनबाद नगर निकाय के चुनाव में चंद्र शेखर अग्रवाल मेयर निर्वाचित हुए हैं.उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शमशेर आलम को 42494 वोटों से हरा दिया. चंद्र शेखर अग्रवाल को कुल 93105 वोट मिले. वहीं शमशेर आलम को 50611 वोट मिले. धनबाद में 55 वार्ड के प्रत्याशियों को भी जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया.

वहीं मिहिजाम के वार्ड नंबर चार पर हुए उपचुनाव में शांति देवी ने 267 वोट से अपने प्रतिद्वंद्वी पूनम महतो को पराजित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola