मसानजोड़ डैम का जलस्तर एक फीट बढ़ा

रानीश्वर : बुधवार को दिनभर हुई लगातार बारिश से मसानजोड़ डैम का जलस्तर मात्र एक फीट बढ़ा है. डैम का जलस्तर बुधवार को 373 फीट पर था. जो गुरुवार की सुबह 374 फीट पर पहुंच गया. मसानजोड़ स्थित केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 65.8 मिमी व गुरुवार को […]
रानीश्वर : बुधवार को दिनभर हुई लगातार बारिश से मसानजोड़ डैम का जलस्तर मात्र एक फीट बढ़ा है. डैम का जलस्तर बुधवार को 373 फीट पर था. जो गुरुवार की सुबह 374 फीट पर पहुंच गया.
मसानजोड़ स्थित केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 65.8 मिमी व गुरुवार को 44 मिमी वर्षा रिकार्ड किया गया है. डैम का जलस्तर अभी भी काफी नीचे है. जो खतरे के निशान से 24 फीट नीचे है. डैम में खतरे का निशान 398 फीट पर है.
इस साल भारी वर्षा नहीं होने के कारण डैम खाली पड़ा हुआ है. भारी वर्षा नहीं होने से डैम से पश्चिम बंगाल व झारखंड के नहर में सिंचाई संकट उत्पन्न हो सकता है. खरीफ की खेती में किसी तरह सिंचाई उपलब्ध हो जायेगा. पर डैम का जलस्तर नहीं बढ़ने से रबी खेती के लिए सिंचाई के लिए समस्या उत्पन्न हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










