24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान

50 हजार सदस्य बनाने का है लक्ष्यफोटो : 8 जाम 07 सदस्यता अभियान चलाते जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल व अन्यप्रतिनिधि, जामताड़ा कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी. स्थानीय सुभाष चौक में जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल के नेतृत्व में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता […]

50 हजार सदस्य बनाने का है लक्ष्यफोटो : 8 जाम 07 सदस्यता अभियान चलाते जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल व अन्यप्रतिनिधि, जामताड़ा कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी. स्थानीय सुभाष चौक में जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल के नेतृत्व में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. संबंध में जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने बताया कि जिले में 50 हजार सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जो 28 जनवरी तक चलेगा. संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रखंड स्तरीय प्रभारी का चयन किया गया. जामताड़ा से जिवेश्वर मिश्रा, मधुसूदन चंद्रा, नारायणपुर से हाजि नेयामत अली, देवानंद सिंह, करमाटांड़ से रफिक अंसारी, अभय पांडे, नाला विजय कुमार दुबे, इरशादुल हक आरसी, कुंडहित से नार्सिंग मंडल, तपन तिवारी, फतेहपुर से समर माजी, कृष्ण कुमार डालमिया को नियुक्त किया गया है. मौके पर हमीद सुमन, भागीरथ मंडल, अशोक नायक, हाजि रफीक अनवर, श्यामलाल गुप्ता, संदीप पांडे, जितन दास, रजत कुमार मंडल, बुम्बा मिश्रा, उसमान मियां सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें