हत्याकांड के अभियुक्तों के घर चिपका इश्तेहार

Updated at : 07 Oct 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड के अभियुक्तों के घर चिपका इश्तेहार

कर्मनाशा. मुन्ना अंसारी हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार की शाम अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया. गौरतलब है कि आठ सितंबर को खनाव निवासी मुन्ना अंसारी की मचखिया गांव के समीप बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस मामले में मृतक की पत्नी ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ थाने […]

विज्ञापन
कर्मनाशा. मुन्ना अंसारी हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार की शाम अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया. गौरतलब है कि आठ सितंबर को खनाव निवासी मुन्ना अंसारी की मचखिया गांव के समीप बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस मामले में मृतक की पत्नी ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी. लेकिन अब तक एक भी अभियुक्त पकड़े नहीं गये. इस पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम सभी अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया. थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अभियुक्तों के हाजिर नहीं होने पर आगे कुर्की की कार्रवाई की होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola