100 लीटर अवैध देसी महुआ शराब जब्त, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से अवैध शराब के कारोबारी के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

कुंडहित. विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से अवैध शराब के कारोबारी के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है. मंगलवार को बागडेहरी पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. जोकपहड़ी से अवैध देसी महुआ शराब जब्त किया. वहीं अवैध शराब बनाकर भंडारित करने और उसे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार बागडेहरी पुलिस की ओर से सोमवार की दोपहर 1:50 बजे जोकपाहड़ी गांव के रहने वाले झंटू मंडल के घर पर छापेमारी की गयी. छापेमारी में 100 लीटर अवैध देसी महुआ शराब एवं बर्तन आदि जब्त किया गया. मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हालांकि छापेमारी के दौरान कारोबारी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola