दीवार में ड्रिल कर रहे थे मजदूर, तभी गैस लाइन में लगी आग और मच गया हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

गैस पाइपलाइन

जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में गैस पाइपलाइन कनेक्शन का काम करते समय एक बड़ा हादसा हो गया. ड्रिलिंग के दौरान गैस लाइन में आग लगने से दो मजदूर झुलस गए. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा थानांतर्गत वर्कर्स फ्लैट क्षेत्र में गैस पाइपलाइन के काम के दौरान बुधवार दोपहर हादसा हो गया. पाइपलाइन कनेक्शन के काम के दौरान आग लगने से दो मजदूर झुलस गये. घायलों में कपाली निवासी गुलाम कादिर और सत्तार अंसारी शामिल हैं. दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल दोनों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्कर्स फ्लैट क्षेत्र में टाटा स्टील कर्मचारी अवधेश कुमार सिंह का क्वार्टर है. उनके क्वार्टर में एक गैस कंपनी की ओर से पाइपलाइन कनेक्शन का काम कराया जा रहा था. इसी दौरान दीवार में ड्रिल करने का काम चल रहा था. बताया जा रहा है कि ड्रिलिंग के दौरान अचानक गैस लाइन में आग लग गयी, जिसकी चपेट में आने से मौके पर मौजूद दोनों मजदूर झुलस गये.

बताया जाता है कि पाइपलाइन का कनेक्शन करने के दौरान गैस लाइन बंद नहीं हुई थी. इसी वजह से हादसा होने की बात सामने आ रही है. घटना के बाद मौके पर तत्काल काम बंद कर दिया गया. इसके बाद दोनों घायल मजदूरों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे गैस कंपनी के अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद गैस कंपनी के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जानकारी ली. इसके बाद यह भी जांच की गयी कि मजदूरों की ओर से काम के दौरान कहां गलती हुई.

पूरी जानकारी लेने के बाद गैस कंपनी के अधिकारी एमजीएम अस्पताल पहुंचे और वहां दोनों घायल मजदूरों के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola