जमशेदपुर : डिमना बस्ती में नशा का विरोध कर रहे दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक को लगे 11 व दूसरे को छह टांके
घायल मोहन दास ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी. विकास सिंह ने उलीडीह थाना में मामले की जानकारी दी. मोहन दास के दायें हाथ में 11 टांके लगे हैं
जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत एजिस कॉल सेंटर के समीप नशा का सेवन कर रहे तीन युवकों ने शंकोसाई पांच नंबर रोड में रहनेवाले दो भाई मोहन दास एवं विकास प्रसाद पर चाकू से हमला कर दिया. मोहन दास अपने मोहल्ले में नशा का सेवन करने का विरोध कर रहे थे. विरोध करने पर नशा कर रहे लोग विरोध में उतर गये और मारपीट करने लगे. उन्होंने चाकू से दोनों भाइयों पर लगातार कई बार प्रहार किया. घायल मोहन दास ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी. विकास सिंह ने उलीडीह थाना में मामले की जानकारी दी. मोहन दास के दायें हाथ में 11 टांके लगे हैं, जबकि उसके भाई विकास प्रसाद के गले में गहरा जख्म हुआ है, जिसमें छह टांके लगाये गये हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए