टाटा जू : बाघों को ठंड से बचाने के लिए किए गए खास इंतजाम, भालुओं को खिलाई जा रही ये चीज, हिरणों के बाड़े में भी हुआ बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

टाटा जू में शेर (बाएं). जानवरों को देखने पहुंचे शहरवासी (दाएं).

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा जू में ठंड के मौसम में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं. जानिए बाघ, भालू और पक्षियों के लिए क्या हैं खास व्यवस्थाएं.

विज्ञापन

जमशेदपुर : ठंड बढ़ते ही इंसानों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है. वहीं, टाटा जू में वन्यजीवों को सर्दी से बचाने के लिए भी खास इंतजाम किये जा रहे हैं. यहां जानवरों के खान-पान से लेकर उनके रहने के इंतजाम तक में बदलाव किया गया है. बाड़ों में 22 रूम हीटर, 37 हीट बल्ब और आठ मच्छर मारने वाली मशीनें लगायी गयी हैं. बाघों के भोजन में मीट की मात्रा बढ़ाकर प्रतिदिन सात से नौ किलो कर दी गयी है, जबकि भालुओं की खुराक में गुड़ शामिल किया गया है. बाघिन सुनैना और उसके तीनों नन्हे शावकों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है. साथ ही वन्यजीवों को प्राकृतिक गर्माहट देने के लिए बाड़ों तक धूप पहुंचाने के उद्देश्य से पेड़ों की छंटाई भी की गयी है.

विज्ञापन
टाटा जू में बाघ.
टाटा जू में बाघ.

सुनैना को दूध के साथ दिया जा रहा है कैल्शियम

टाटा जू में बाघों को ठंड से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. उनके बाड़ों में चार रूम हीटर, दो मच्छर मारने वाली मशीनें और हीट बल्ब लगाये गये हैं. ठंड के मौसम में ऊर्जा और पोषण की जरूरत को देखते हुए उनके भोजन में मीट की मात्रा बढ़ायी गयी है. पहले एक बाघ को प्रतिदिन सात किलो मीट दिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर नौ किलो कर दिया गया है. वहीं, बाघिन सुनैना के तीनों शावक अभी मीट नहीं खाते हैं. ऐसे में सुनैना को दूध के साथ कैल्शियम भी दिया जा रहा है, ताकि शावकों के पोषण का भी ध्यान रखा जा सके.

नौ तेंदुओं और चार शेरों की खुराक में भी बदलाव

जू में मौजूद नौ तेंदुओं के बाड़ों में भी रूम हीटर और मच्छर मारने वाली मशीनें लगायी गयी हैं. ठंड को देखते हुए उनके भोजन में मीट की मात्रा बढ़ाने के साथ दूध भी दिया जा रहा है. वहीं, तीन नर और एक मादा शेर के भोजन में भी मांस की मात्रा बढ़ायी गयी है. प्रबंधन की ओर से अलग-अलग वन्यजीवों की जरूरत के अनुसार उनकी खुराक में बदलाव किया गया है.

पक्षियों के बाड़ों में पर्दे, मटकों में रखा पुआल

पक्षियों के बाड़ें में पर्दा.
पक्षियों के बाड़ें में पर्दा.

ठंड से पक्षियों को बचाने के लिए उनके बाड़ों में पर्दे लगाये गये हैं. साथ ही हीट बल्ब की व्यवस्था की गयी है. पक्षियों के मटकों में पुआल रखा गया है, ताकि उन्हें ठंडी हवा से राहत मिल सके. उनके खान-पान में भी प्रजातियों के अनुसार बदलाव किया गया है. अलग-अलग पक्षियों को अनाज, फल और पोषक दाने दिये जा रहे हैं.

बंदरों के लिए हीटर, हिरणों के बाड़ों में पुआल

हिरणों के बाड़े में पुआल.
हिरणों के बाड़े में पुआल.

जू में मौजूद बंदरों को ठंड से राहत देने के लिए उनके बाड़ों में रूम हीटर लगाये गये हैं. वहीं, दो भालुओं की खुराक में बदलाव करते हुए गुड़ शामिल किया गया है. साथ ही हिरणों के बाड़ों में जगह-जगह पुआल बिछाया गया है और हीट बल्ब लगाये गये हैं, ताकि उन्हें ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्माहट मिल सके.

ये भी पढ़ें : लोयोला स्कूल की 11 वर्षीय माया कोह ने कैंसर मरीजों के लिए दूसरी बार दान किए बाल, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

धूप पहुंचाने के लिए पेड़ों की छंटाई

वन्यजीवों को कृत्रिम गर्माहट देने के साथ प्राकृतिक तरीके से ठंड से राहत पहुंचाने की भी व्यवस्था की गयी है. बाड़ों तक पर्याप्त धूप पहुंच सके, इसके लिए पेड़ों की छंटाई की गयी है. वहीं, मच्छरों से बचाव के लिए पूरे जू में आठ मच्छर मारने वाली मशीनें लगायी गयी हैं.

तेंदुए के लिए लगा हिटर.
तेंदुए के लिए लगा हिटर.

क्या कहते हैं डायरेक्टर

टाटा जू के डायरेक्टर नदीम अख्तर ने बताया - ठंड से बचाव के लिए वन्यजीवों की विशेष देखभाल की जा रही है. उनके खान-पान में बदलाव करने के साथ बाड़ों में हीटर, हीट बल्ब और ब्लोअर लगाये जा रहे हैं. जानवरों को पर्याप्त धूप मिल सके, इसके लिए पेड़ों की छंटाई भी की जा रही है.

टाटा जू में लगा इनसेक्ट किलर.
टाटा जू में लगा इनसेक्ट किलर.

ये भी पढ़ें : विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म के आरोप मामले में पत्रकार अभिषेक भारती गिरफ्तार, चंपाई सोरेन बोले - सब याद रखा जाएगा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola