Tata steel climbing championship : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन बना ओवरऑल चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित टाटा स्टील क्लाइंबिंग चैंपियनशिप मंगलवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित टाटा स्टील क्लाइंबिंग चैंपियनशिप मंगलवार को संपन्न हो गया. मेजबान टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के क्लाइंबरों ने कुल 39 पदक अपने नाम किये. इसमें 12 स्वर्ण, 13 रजक व 14 कांस्य पदक शामिल है. वहीं, महाराष्ट्र की टीम दूसरे व दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रोबाल घोष (वाइस प्रेसिडेंट– एसेट एवं एनर्जी मैनेजमेंट) ने टाटा कप 2026 की ट्रॉफी टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) क्लाइंबिंग अकादमी को प्रदान की. प्रतियोगिता में भारत के अलावा कजाखस्तान, उज़्बेकिस्तान और नेपाल के कुल 300 क्लाइंबरों ने शिरकत की. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिजीत अविनाश ननोटी (प्रबंध निदेशक, जेसीएपीसीपीएल), श्रीकृष्ण रमेश कडुसकर (अध्यक्ष, इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन वेस्ट जोन) तथा देबराज दत्ता ( अध्यक्ष, इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन ईस्ट जोन) मौजूद थे. टूर्नामेंट का सफल संचालन टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के प्रमुख हेमंत गुप्ता के नेतृत्व में किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola