20 लाख इंजन बनने पर टाटा कमिंस कर्मियों को मिलेगा गिफ्ट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Tata Cummins employees will get gift on making 20 lakh engines
विज्ञापन
जमशेदपुर.
टाटा कमिंस ने इंजन उत्पादन के मामले में 20 लाख के आंकड़े को पार करने पर कर्मचारियों को गिफ्ट देने का निर्णय लिया है. टीसी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दीप्तेंदू चक्रवर्ती के नेतृत्व में यूनियन ने 20 लाख इंजन बनने पर प्रबंधन से कर्मचारियों को गिफ्ट देने की मांग उठायी थी. प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता के बाद गिफ्ट देने पर सहमति बन गयी है. हालांकि गिफ्ट के तौर पर क्या मिलेगा, यह तय नहीं हुआ है. इससे पूर्व कर्मचारियों को दो लाख इंजन बनाने पर स्वेटर, पांच लाख बनने पर ट्राली बैग और 10 लाख बनने पर इंडक्शन हीटर मिला था.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन