Summer premier league: समर प्रीमियर टी-20 लीग का फाइनल आज

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 13 Jun 2026 7:25 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. मानगो शंकोसाई में आयोजित समर प्रीमियर टी-20 क्रिकेट लीग का समापन रविवार को होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. मानगो शंकोसाई में आयोजित समर प्रीमियर टी-20 क्रिकेट लीग का समापन रविवार को होगा. फाइनल मैच दलमा एकादश व दलमा टाईगर के बीच खेला जायेगा. शनिवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में दलमा एकादश की टीम ने डॉक्टर एकादश को सात विकेट से हराया. महिमा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. दूसरे सेमीफाइनल में दलमा टाईगर की टीम ने रिबल ब्वॉयज एकेडमी को 14 रन से मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनायी. इस मैच में राम को उनके शानदार फील्डिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. राम ने मैच में कुल छह कैच पकड़े. रविवार को फाइनल मैच में दलमा एकादश की टीम दलमा टाईगर के बीच होगा.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola