Suicide In Jamshdepur : बिहार के पूर्व मंत्री के भतीजे ने की खुदकुशी, खुदकुशी से पहले बहन से इस मामूली बात लेकर हुआ था विवाद

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Jan 2021 9:04 AM

विज्ञापन

सकलेन के पिता शाहिद महागामा में झाविमो की टिकट पर लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

विज्ञापन

former bihar minister nephew committed suicide, Suicide In Jamshdepur : जमशेदपुर : मानगो पोस्ट ऑफिस रोड, मुंशी मोहल्ला में बिहार के पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी के भतीजा सकलेन इकबाल अंसारी (19) ने रविवार शाम फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. वह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था. शाम में घर लौटा था. सकलेन होटल मैनेजमेंट की तैयारी कर रहा था. उसके पिता शाहिद इकबाल अंसारी बिल्डर हैं. शाहिद इकबाल पूर्व में महागामा में झाविमो की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं.

सकलेेन घर का इकलौता चिराग था. जानकारी के मुताबिक, पिकनिक से घर लौटने के बाद मछली बनाने को लेकर उसका बहन से विवाद हुआ था. इसके बाद वह कमरे में चला गया. काफी देर तक जब बाहर नहीं निकला, तो उसकी मां व बहनों ने आवाज लगायी. लेकिन जवाब नहीं आया. इसके बाद घरवाले घबरा गये. सकलेन के पिता शाहिद इकबाल अंसारी पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं. जानकारी मिलने पर पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता बलाइचंद्र पांडा पहुंचे.

उन्होंने दरवाजा खोला, तो सकलेन को फंदे से लटका पाया. इसके बाद आनन- फानन में घरवालों ने उसे को फंदे से उतारा और टीएएमएच ले गये. टीएमएच में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलने पर मानगो थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे. शव को एमजीम अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है. सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन