Jamshedpur News : सुधा गुप्ता की जीत से कांग्रेसियों में खुशी की लहर, जानिये किसने क्या कहा
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सुधा गुप्ता की जीत से कांग्रेसियों में खुशी की लहर है. कांग्रेसियों ने इसे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता की जीत बतायी. इसको लेकर सभी ने अलग-अलग बयान जारी किया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सुधा गुप्ता की जीत से कांग्रेसियों में खुशी की लहर है. कांग्रेसियों ने इसे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता की जीत बतायी. इसको लेकर सभी ने अलग-अलग बयान जारी किया है.मानगो की जनता ने सुधा गुप्ता के विकास के वायदे पर लगायी मुहर : परविंदर
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस बयान जारी करते हुए मानगो नगर निगम के पद पर सुधा गुप्ता को भारी मतों से विजय दिलाने पर मानगोवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. साथ ही जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि मानगो के सभी सक्रिय जनता अपने मेयर को वैचारिक रूप से सहयोग दें और मानगो के मूलभूत जनसमस्याओं पर अपना विचार अवश्य रखें. इससे क्षेत्र का विकास, सुदृढ़ मानगो, स्वच्छ मानगो अवश्य बनेगा. जिलाध्यक्ष ने तमाम मानगोवासियों और जिला प्रशासन को भी धन्यवाद दिया है.सुधा गुप्ता की जीत सांप्रदायिक सद्भावना की जीत : रियाजुद्दीन
प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति सदस्य रियाजुद्दीन खान ने सुधा गुप्ता के मेयर चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह विजय लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता तथा सांप्रदायिक सद्भावना की है. नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का जनादेश है. मानगो की जनता ने जात-पात से ऊपर उठकर विकास के लिए अपना मत दिया है. पूर्वी सिंहभूम जिले में निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया है और कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की धर्मनिरपेक्ष एवं सामाजिक समरसता की नीतियों पर भरोसा जताया है.सुधा की जीत, आम जनता की विजय : गुड्डू
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अमित श्रीवास्तव गुड्डू ने प्रेस बयान जारी कर सुधा गुप्ता की जीत पर मानगो के तमाम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है. कहा कि अब मानगो में मूलभूत जनसमस्याओं का विकास होगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन