साकची: महिला से 24 हजार रुपये समेत बैग की छिनतई
साकची में महिला से पर्स की छिनतई
-सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस फोटो है वरीय संवाददाता, जमशेदपुर साकची थाना अंतर्गत होटल यशस्वी इंटरनेशनल के पास रविवार को बाइक सवार दो युवकों ने काशीडीह लाइन नंबर 7 निवासी अर्चना साहू से बैग छिनकर फरार हो गये. अर्चना साहू के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये. सूचना मिलने पर साकची थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार दो युवकों की तस्वीर पुलिस को मिली है. दोनों युवक हेलमेट पहने हुए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है. पीड़िता अर्चना साहू के अनुसार वह मानसरोवर होटल परिसर में स्थित एसबीआइ बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये निजी कार्य के लिए निकाल कर घर लौट रही थीं. बैग में पूर्व से चार हजार रुपये और एटीएम कार्ड थे. एटीएम से निकलकर होटल यशस्वी इंटरनेशनल के पास पहुंची. बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग छीन कर फरार हो गये. पुलिस के अनुसार बदमाशों का पता लगाया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए