Jamshedpur News : खेलों से निखरता है व्यक्तित्व, अनुशासन ही सफलता की कुंजी : डीबी सुंदर रामम

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : खेलों से निखरता है व्यक्तित्व, अनुशासन ही सफलता की कुंजी : डीबी सुंदर रामम

Jamshedpur News : टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में रविवार को 77वीं टाटा मोटर्स वार्षिक एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन मुख्य अतिथि और टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रामम ने किया.

विज्ञापन

टाटा मोटर्स एथलेटिक्स मीट का आगाज, बोले प्लांट हेड सुनील तिवारी, टीम भावना को मजबूत करते हैं ऐसे आयोजन

Jamshedpur News :

टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में रविवार को 77वीं टाटा मोटर्स वार्षिक एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन मुख्य अतिथि और टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रामम ने किया. उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि ये इंसान के व्यक्तित्व को निखारते हैं और जीवन में अनुशासन सिखाते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे खेल भावना (स्पोर्ट्समैनशिप) के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें.

प्रतिभा निखारने का मंच है एथलेटिक्स मीट : सुनील तिवारी

कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि और टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी ने कहा कि यह वार्षिक आयोजन हमारी कार्यक्षमता और टीम भावना को और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है. उन्होंने बच्चों के उत्साह को देखते हुए कहा कि टाटा मोटर्स हमेशा से खेलों को प्राथमिकता देता रहा है. ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों को एक स्वस्थ और प्रतिस्पर्धी माहौल मिल सके. यह मीट स्कूली बच्चों के लिए एक प्रोफेशनल मंच है. जहां से वे भविष्य के स्टार बन सकते हैं.

1500 एथलीटों ने मार्च पास्ट कर दी सलामी

कार्यक्रम के दौरान टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रामम, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर और गुब्बारे उड़ाकर खेल उत्सव की विधिवत शुरुआत की. उद्घाटन समारोह में टाटा मोटर्स और इसकी अनुषंगी इकाइयों सहित विभिन्न स्कूलों के 1500 से अधिक एथलीटों ने शानदार मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी. तीन दिनों तक चल���े वाले इस खेल महाकुंभ में कुल 23 टीमें 163 विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दम दिखायेगी. कार्यक्रम में टाटा कमिंस के प्लांट हेड अजितेश मुंगा, जीएम एचआर प्रणव कुमार, स्पोर्ट्स चीफ मुकुल विनायक चौधरी, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महासचिव आरके सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में जीवराज सिंह संधू, आनंद वर्धन, सतीश कदम, डॉ. संजय कुमार, सौमिक रॉय, वीएन सिंह, रजत सिंह सहित अन्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola