टाटा मोटर्स के एसके तोमर को मिला सातवां स्थान
जमशेदपुर. स्वीडन के ग्रोथनवर्ग में 13-25 अगस्त तक 25वीं वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है.
जमशेदपुर. स्वीडन के ग्रोथनवर्ग में 13-25 अगस्त तक 25वीं वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. इसमें टाटा मोटर्स के वेटरन एथलीट एसके तोमर भी हिस्सा ले रहे हैं. 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैमर थ्रो वर्ग में एसके तोमर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सातवां स्थान हासिल किया. उन्होंने 51.53 मीटर लेंबी थ्रो की. इससे पहले फिलिपींस में आयोजित एशियाई मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में उन्होंने 51.03 मी के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था. एसके तोमर को मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों व सदस्यों बधाई दी. इस चैंपियनशिप में 111 देशों को 8000 मास्टर एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए