जमानत दिलाने के नाम पर सीतारामडेरा की महिला से 23 हजार की ठगी

जमानत दिलाने के नाम पर सीतारामडेरा की महिला से 23 हजार की ठगी
साइबर ठग ने पहले डराया, फिर जमानत दिलाने के नाम पर ठगे 23 हजार वरीय संवाददाता, जमशेदपुर पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी करने का भय तथा सुप्रीम कोर्ट से जमानत दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने सीतारामडेरा की महिला जसबीर कौर से 23 हजार रुपए की ठगी कर ली. महिला ने साइबर थाना बिष्टुपुर में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जसबीर कौर को मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे एसबीआई कस्टमर केयर हेड क्वार्टर मुंबई से कॉल आया. कॉल करने वाले ठग ने बताया कि उसके नाम से तमिलनाडु में क्रेडिट कार्ड जारी हुआ है और एक लाख रुपए की ठगी हुई है. फिर कॉलर दिनेश चक्रवर्ती ने विनय कुमार नामक व्यक्ति से बात करायी और उसने हैदराबाद साइबर थाने से स्पष्टीकरण पत्र लेने को कहा. साइबर सेल से फिर वीडियो कॉल आया और जसबीर कौर को पुलिस वर्दी पहने व्यक्ति ने धमकी दी कि वह वीडियो कॉल पर बनी रहे, क्योंकि नरेश गोयल के 536 करोड़ रुपए मनी लॉन्ड्रिंग केस में उसकी संहिता है और सीबीआई तथा प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक ने गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है. जसवीर कौर को कहा गया कि वह दो घंटे के भीतर हैदराबाद पहुंचे. जब असमर्थता जाहिर की तो परिवार के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करने की धमकी दी. कहा कि लोकल पुलिस उसके घर पहुंच रही है. फिर उसे एक ठग ने कहा कि उसे कुछ दिनों के लिए कोर्ट से जमानत दे दिया जायेगा. इसके बदले में उसे 45 हजार रुपये जमा करने होंगे. यह सुन कर उसने बहन-भाई से रुपये लेकर यूपीआई के माध्यम से उसे 23 हजार रुपये भेजा. उसके बाद उसने अपने अधिवक्ता को सारी जानकारी दी. इस दौरान उसे ठगी का एहसास हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




