भारतीय फुटबॉल के वार्षिक पुरस्कारों में जेएफसी का जलवा, जानें कौन बने यंग प्लेयर ऑफ द ईयर

Updated:
विज्ञापन

सानन मोहम्मद.

भारतीय फुटबॉल के वार्षिक पुरस्कारों में जमशेदपुर एफसी के युवा स्टार सानन मोहम्मद को 'यंग प्लेयर ऑफ द ईयर' और मुख्य कोच ओवेन कॉयल को 'कोच ऑफ दYEAR' चुना गया है. यह लेख इन उपलब्धियों के साथ-साथ अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेताओं की सूची भी प्रदान करता है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : भारतीय फुटबॉल के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है. इसमें जमशेदपुर एफसी से जुड़े युवा स्टार सानन मोहम्मद और मुख्य कोच ओवेन कॉयल ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है. सानन मोहम्मद के को 'यंग प्लेयर ऑफ द ईयर' चुना गया है. वहीं, ओवेन कॉयल को उनके शानदार मार्गदर्शन के लिए 'कोच ऑफ द ईयर' के सम्मान से नवाजा गया है. ​सानन मोहम्मद ने मैदान पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन और निरंतरता के बल पर यह खिताब हासिल किया है. वहीं, कोच ओवेन कॉयल की रणनीतिक समझ और टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के योगदान को देखते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया.

आपके शहर में

विज्ञापन


ओवेन कॉयल बने कोच ऑफ द ईयर.
ओवेन कॉयल बने कोच ऑफ द ईयर.

अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेताओं की सूची

इंडियन प्लेयर ऑफ द ईयर : लालियानजुआला छांगते, इंडियन वूमेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर : मनीषा कल्याण, ​वूमेन्स यंग प्लेयर ऑफ द ईयर : सनफिडा नोंग्रेम, ​फॉरेन प्लेयर ऑफ द ईयर : मिगुएल फिगुएरा दामासेनो, ​आई-लीग प्लेयर ऑफ द ईयर : फ्रैंगकी बुआम, ​वूमेन्स कोच ऑफ द ईयर : एंथनी एंड्रयूज, ​कोच एजुकेशन अवॉर्ड : सावियो मेडेरा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola