रुरल ब्लू ने जमशेदपुुर क्रिकेट क्लब को 66 रन से हराया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
jsca b division cricket league
विज्ञापन
जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रुरल ब्लू की टीम ने जमशेदपुर क्रिकेट क्लब को 66 रन से हराया. रुरल ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में आठ विकेट पर 182 रन बनाये. अजय नायक ने 72 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर की ओर से हिमांशु भारद्वाज ने दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम 27.3 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गयी. देव करुआ ने 33 रन बनाये. रुरल के रिशु साहू ने चार और रोहित उपाध्याय ने तीन विकेट लिये. रिशु साहू प्लेयर ऑफ द मैच बने.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन