कार-बुलेट में टक्कर, झामुमो नेता बाबर खान के भगिना की मौत, साथी घायल

Updated:
विज्ञापन

एनएच पर कार और बुलेट में टक्कर,एक की मौत,साथी घायल

विज्ञापन

चांडिल थाना अंतर्गत फदलोगोड़ा स्थित एनएच पर रविवार देर शाम स्विफ्ट कार और बुलेट में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बुलेट सवार जाकिरनगर निवासी मो आसिफ की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी सोनू खान गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा के बाद कार छोड़कर सवार युवक फरार हो गये. हादसे के बाद लोगों ने मो आसिफ को टीएमएच पहुंचाया, जबकि सोनू खान को एमजीएम अस्पताल ले गये. टीएमएच में डॉक्टर ने मो आसिफ को मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची चांडिल थाना की पुलिस ने कार और बुलेट जब्त कर लिया है. मो आसिफ के शव को टीएमएच के शीतगृह में रख दिया गया है. सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह माह पूर्व आसिफ की हुई थी शादी मृतक आसिफ खान झामुमो माइनॉरिटी सेल के प्रदेश महासचिव बाबर खान का भगिना है. वह चिप्स का कारोबार करता था. छह माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी. हादसा की सूचना पर बाबर खान समेत परिवार के सदस्य व मृतक के साथी टीएमएच पहुंचे. बाबर खान के अनुसार, शाम में रोजा खोलने के बाद आसिफ बुलेट से दोस्त के साथ फदलोगोड़ा के पास हाइवे होटल में चाय पीने गया था. लौटने के क्रम में स्विफ्ट कार ने बुलेट में टक्कर मार दी. आसिफ दो भाईयों में बड़ा था. उसके पिता मो नौशाद की तबीयत खराब है. उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola