बंद कॉपर माइंस खुलीं तो बदलेगी मुसाबनी की तस्वीर, रोजगार से लेकर तांबा उत्पादन तक होगा फायदा

विज्ञापन

डीसी से मिलकर ज्ञापन सौंपते सांसद | Prabhat Khabar Network

सांसद विद्युत वरण महतो ने मुसाबनी की बंद धोबनी, किशनगढ़िया और पाथरगोड़ा कॉपर माइंस को जल्द चालू करने के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपा. इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

विज्ञापन

मुसाबनी. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने मुसाबनी प्रखंड में एचसीएल की बंद पड़ी धोबनी, किशनगढ़िया व पाथरगोड़ा कॉपर माइंस को पुन: चालू करने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग करने और संबंधित जांच रिपोर्ट जल्द राज्य सरकार को भेजने का अनुरोध किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सांसद ने कहा कि एचसीएल इन तीनों बंद खदानों को नये सिरे से संचालित करने के लिए लगातार प्रयासरत है. कंपनी ने झारखंड सरकार को आवेदन देकर तीनों खदानों का लीज अपने नाम करने की मांग की है. इन खदानों के दोबारा संचालन से क्षेत्र में औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने जिला खनन पदाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है. सांसद ने उपायुक्त से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने और जांच व अन्य कार्रवाई शीघ्र पूरी कराने की मांग की, ताकि लीज और पुन: संचालन की प्रक्रिया में तेजी आ सके. उन्होंने कहा कि तीनों खदानों के पुन: संचालन से देश के तांबा उत्पादन में वृद्धि होगी. साथ ही महत्वपूर्ण क्रिटिकल मिनरल्स एवं सह-उत्पाद भी प्राप्त होंगे. इससे देश की रणनीतिक खनिज सुरक्षा मजबूत करने और आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola