करनडीह ब्लॉक क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन आज से

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ग्रामीण कमेटी के तत्वावधान में 26 नवंबर से विजय बोस मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ग्रामीण कमेटी के तत्वावधान में 26 नवंबर से विजय बोस मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए करनडीह ब्लॉक क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 20 व 21 नवंबर को किया जायेगा. घाटशिला रोड स्थित आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब (गोड़गौड़ा) के मैदान में होगा. विजय बोस में कुल 20 टीमें खेलती है. इस लीग के मैच बहरागोड़, चाकुलिया, धालभूमगढ़ व राखा ग्राउंड में खेले जायेंगे. उक्त जानकारी करनडी ब्लॉक क्रिकेट टीम के संरक्षक रखाल सोरेन ने दी. पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सलेक्शन कमेटी में सूरज टुडू, दीपक धिवर व सुशील हांसदा को शामिल किया गया है. अधिक जानकारी के लिए ए दास (9204748125) से संपर्क कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola