महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क शुरू

Updated:
विज्ञापन

महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क शुरू

विज्ञापन

गम्हरिया.

छोटा गम्हरिया पंचायत के अांबेडकर नगर से कांग्रेस ने विधानसभा प्रभारी केपी सोरेन के नेतृत्व में इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया. इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत कांग्रेस नेता कपिल रजक की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देकर जीत की कामना की. इस दौरान पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बारीक की अध्यक्षता में बैठक कर महागठबंधन प्रत्याशी जोबा मांझी को विजयी बनाने को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि देश की अखंडता एवं अस्मिता की रक्षा के लिए इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराना है. इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर समर्थन करने की अपील की. इस अवसर महिला प्रखंड अध्यक्ष नीतू शर्मा, राजू रजक, मंगनू झा, श्याम सुंदर मालाकार, अनिल ठाकुर, शंकर शर्मा, कविलाल मंडल, ब्रह्मदेव आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola