15 दिनों में करनडीह चौक को जाम मुक्त करने की नहीं हुई पहल तो करेंगे आंदोलन : कांग्रेस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
टाटा-हाता मेन रोड स्थित करनडीह चौक पर हर दिन जाम लगता है. जाम के दौरान मेन रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. लोगों को जाम से निकलने में घंटों लग जाते हैं.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
टाटा-हाता मेन रोड स्थित करनडीह चौक पर हर दिन जाम लगता है. जाम के दौरान मेन रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. लोगों को जाम से निकलने में घंटों लग जाते हैं. कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन से जाम की इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है. करनडीह में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव भरत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन 15 दिनों के अंदर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कोई वैकल्पिक उपाय निकाले. अन्यथा 15 दिनों के बाद पार्टी की ओर प्रखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस महासचिव भरत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, राजेश वर्णवाल समेत कई मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन