तालसा में आषाढ़ी पूजा कर अच्छी बारिश व फसल के लिए की प्रार्थना

Updated:
विज्ञापन

सामूहिक प्रार्थना कर गांव को रोग व बीमारी से मुक्त रखने की कामना की

विज्ञापन

जमशेदपुर.

सुंदरनगर क्षेत्र के तालसा गांव में आषाढ़ी पूजा की गयी. गांव के माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू के नेतृत्व में नायके बाबा (पुजारी) हाबीराम मुर्मू द्वारा पूजा की गयी. नायके बाबा ने आषाढ़ी पूजा में ग्राम के देवी- देवताओं का आह्वान किया. ग्रामीणों ने देवी-देवताओं के चरणों में नतमस्तक होकर अच्छी बारिश व फसल की कामना की. साथ ही गांव में हमेशा सुख-शांति बनी रहे और किसी तरह का रोग व बीमारी नहीं फैले, इसके लिए भी सामूहिक प्रार्थना की. पूजा-अर्चना के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. पूजा-अर्चना में बड़ा संग्राम मुर्मू, पारानिक सुकमन मुर्मू, जोगमाझी दिनेश मुर्मू, घानी मुर्मू, बिरेश हेंब्रम, बरियाड़ टुडू, गुपाद मुर्मू, दिलीप मुर्मू, गाजी मुर्मू, लखन हेंब्रम, सुना मुर्मू, मेघराय मुर्मू, चंद्र हेंब्रम, गुरबा हेंब्रम, सनातन हेंब्रम समेत अन्य ने योगदान दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola