Pollution In Jamshedpur: जमशेदपुर में सांस लेना हुआ खतरनाक, 250 के पार पहुंचा AQI, साढ़े तीन सिगरेट पीने के बराबर नुकसान    

Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Nov 2024 5:10 AM

विज्ञापन

Pollution In Jamshedpur

Pollution In Jamshedpur: जमशेदपुर में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है. एक्यूआई लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. हवा इतनी खराब हो गई है कि करीब साढ़े तीन सिगरेट पीने के बराबर धुआं एक व्यक्ति अपनी सांस में ले रहा है.  

विज्ञापन

Pollution In Jamshedpur: ‘क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी’ के नाम से विख्यात जमशेदपुर की हवा अब काफी दूषित हो गयी है. बुधवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 250 के पार चला गया. AQI का 100 से ऊपर जाने को खतरनाक माना जाता है. बीते एक दिन में सबसे अधिक दूषित हवा बुधवार को दोपहर करीब 3 बजकर 2 मिनट पर पाया गया. इस समय एक्यूआई लेवल 250 के पार चला गया. वहीं, 19 नवंबर की शाम 5 बजे एक्यूआई लेवल 47 पर था. उसके बाद से एक्यूआई लेवल लगातार खराब होता चला गया. बढ़ते-बढ़ते  यह 20 नवंबर को 250 के भी पार पहुंच गया.

सांस संबंधित बीमार का बढ़ा खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि एक्यूआई लेवल का इतना खराब होने का मतलब है एक व्यक्ति में सांस के जरिये करीब साढ़े तीन सिगरेट का धुआं रोजाना जा रहा है. यह काफी खतरनाक है. इससे गंभीर बीमारी होने का खतरा काफी बढ़ गया है. वायु प्रदूषण के कारण सांस संबंधित बीमार वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. विशेषज्ञों  ने कहा कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो जमशेदपुर में दिल्ली जैसी स्थिति हो सकती है.

एक्यूआई लेवल ने प्रदूषण पदाधिकारी को भी चौंकाया

एक्यूआई लेवल की जानकारी लेने प्रभात खबर की टीम कोल्हान के प्रदूषण पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार से मिली. पहले तो उन्होंने कहा कि यहां का AQI लेवल बेहतर है, लेकिन जब उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर दोपहर के समय लेवल चेक किया तो एक्यूआई 239 आया. प्रदूषण की गंभीर हालत देख वो खुद आश्चर्यचकित हो गये. यह हालात वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण हुआ है. उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में एक्यूआई लेवल खराब हो जाता है. इसको बेहतर करने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा.

Pollution in jamshedpur

आंकड़ों के अनुसार 0 से 50 के बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स सबसे अच्छा माना जाता है. वहीं, 51 से 100 के बीच मॉडरेट यानी सामान्य माना जाता है. 101 से 200 के बीच खराब, 201 से 300 के बीच स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक माना जाता है. वहीं, 301 से 400 के बीच सीवियर और 401 से 500 के बीच यह खतरनाक की श्रेणी में आता है.

एक नजर में मंगलवार से बुधवार शाम तक एक्यूआई लेवल

19 नवंबर

  • शाम 5 बजे- 47
  • शाम 6 बजे- 78
  • शाम 7 बजे-136
  • रात 8 बजे-100
  • रात 9 बजे-135
  • रात 10 बजे-154
  • रात 11 बजे-178

20 नवंबर

  • रात 12 बजे-190
  • रात 1 बजे-177
  • रात 2 बजे-169
  • रात 3 बजे-177
  • सुबह 4 बजे-163
  • सुबह 5 बजे-176
  • सुबह 6 बजे-187
  • सुबह 7 बजे-220
  • सुबह 8 बजे-182
  • सुबह 9 बजे-179
  • सुबह 10 बजे-171
  • सुबह 11 बजे-195
  • दोपहर 12 बजे-240
  • दोपहर 1 बजे-244
  • दोपहर 2 बजे-241
  • दोपहर 3 बजे-250
  • शाम 4 बजे-202
  • शाम 5 बजे-179

Also Read: Jharkhand Exit Polls 2024: झारखंड में ‘इंडिया’ की सरकार, Axis माय इंडिया के एग्जिट पोल में हार रही NDA

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola