पटमदा के बांगुरदा में बदहाली की दो तस्वीरें, सड़क जर्जर और जलमीनार महीनों से खराब

Updated:
विज्ञापन

बांगुड़दा गांव का जर्जर सड़क. | Prabhat Khabar Network

पटमदा के बांगुरदा गांव में जर्जर सड़क और खराब जलमीनार से ग्रामीण जूझ रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है.

विज्ञापन

पटमदा. बांगुरदा गांव में सड़क की बदहाल स्थिति व मुड़ाकुली टोला में पानी की समस्या से ग्रामीण बेहद परेशान हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की है. बांगुरदा गांव की सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और कई स्थानों पर पत्थर बाहर निकल आए हैं. बारिश के कारण सड़क की स्थिति और भी बदत्तर हो गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क पर पानी व कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना में भी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों के अनुसार, सड़क का निर्माण काफी पहले पत्थर व मुरुम डालकर किया गया था, लेकिन इसके बाद उचित मरम्मत व पक्कीकरण नहीं होने से सड़क की मिट्टी धूल गई और पत्थर निकल आया है.

वहीं, बांगुरदा गांव के मुड़ाकुली टोला में पानी की समस्या भी गंभीर बनी हुई है. सोलर सिस्टम जल मीनार खराब पड़ा हुआ है. ग्रामीण जिस हैंडपंप से पानी भर रहे हैं, उसके चारों ओर कीचड़ जमा रहने के कारण महिलाओं समेत अन्य ग्रामीणों को पानी भरने में काफ़ी परेशानी हो रही है.

समस्याओं का जायजा लेने गुरुवार को जेएलकेएम पार्टी के जिला सचिव राजेश कुम्भकार मौके पर पहुंचे. इस दौरान स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे और उन्होंने सड़क व पानी से जुड़ी अपनी समस्याओं को रखा. ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन से सड़क का जल्द पक्कीकरण व पानी की व्यवस्था को दुरुस्त कर सुचारू पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola