Jamshedpur news. तोते, आरके टेल्को में सम्मानित, सामाजिक काम करने वाली संगठन को सहयोग का आश्वासन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि मजदूर हित के साथ-साथ अब यूनियन सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली संगठन को भी सहयोग देगी
विज्ञापन
Jamshedpur news.
आदिवासी छात्रों के कल्याणार्थ काम करने वाली गैर सरकारी संगठन कोल्हान इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने शनिवार को टेल्को आमबागान मैदान में टाटा मोटर्स यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह सहित सभी पदाधिकारी को सम्मानित किया. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि मजदूर हित के साथ-साथ अब यूनियन सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली संगठन को भी सहयोग देगी. आदिवासी बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए कृत संकल्प गैर सरकारी संगठन कोल्हान इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस को यूनियन अपने स्तर से हर संभव मदद देगी. महामंत्री आरके सिंह ने भी संगठन को मदद करने का आश्वासन दिया. संगठन के सचिव मुकेश राय ने कहा कि ओडिशा में कार्यरत प्रसिद्ध किट्स यूनिवर्सिटी के संचालक अच्युतानंद सामंता से प्रेरणा लेते हुए कोल्हान के भी आदिवासी बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने का काम किया जायेगा. इस मौके पर भाजपा नेत्री कल्याणी शरण, जुगनू वर्मा, विमल झा, अजीत शाही, युके शुक्ला, अजय पांडे आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










