परसुडीह : अभिषेक हत्याकांड के अभियुक्त ने कोर्ट में किया सरेंडर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
परसुडीह : अभिषेक हत्याकांड का अभियुक्त राजेश कर्मकार ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
जमशेदपुर.
परसुडीह थाना अंतर्गत सरजामदा छोलागोड़ा में दुकानदार अभिषेक हेंब्रम की हत्या मामले शामिल अभियुक्त राजेश कर्मकार ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. हत्याकांड का मुख्य आरोपी रौशन हेंब्रम अब भी फरार है. मामले में मृतक की पत्नी पिंकी हेंब्रम के बयान पर परसुडीह थाना में रौशन, भोला व एक अन्य पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी. बुधवार को राजेश कर्मकार ने कोर्ट में सरेंडर किया. मालूम हो कि पिछले गुरुवार की रात पड़ोसी दुकानदार रौशन के साथ अभिषेक का विवाद हुआ था. जिसके बाद अभिषेक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन