Jamshedpur News : पोटका की भाजपा उम्मीदवार मीरा मुंडा ने कीताडीह समेत अन्य जगहों में किया जनसंपर्क

Updated:
विज्ञापन

सिवान (बिहार) के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव मीरा के लिए मांगा वोट

विज्ञापन

सिवान (बिहार) के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव

Jamshedpur News :

सिवान (बिहार) के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को कीताडीह ग्वाला पट्टी व बागबेड़ा के इलाकों में पोटका की भाजपा उम्मीदवार मीरा मुंडा के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर- घर जाकर समाज के लोगों से मुलाकात कर बुजुर्गों से मिलकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद बागबेड़ा यादव भवन में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि वे घर-घर जाकर भाजपा के कार्यों की जानकारी देने के साथ इस विधानसभा चुनाव में कमल फूल पर मतदान कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करते हुए पोटका की उम्मीदवार मीरा मुंडा को जितने का काम करें. इस दौरान मंजीत यादव, भोला यादव, कन्हैया यादव, संजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

मीरा मुंडा ने मेनका एवं गणेश के साथ चलाया जनसंपर्क अभियान

भाजपा की पोटका विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी मीरा मुंडा सोमवार को ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत नुवाग्राम, जुड़ी, सामरसाई, रांगामाटिया और बड़ाभुमरी गांव पहुंचीं. उनके साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दिया. उनके साथ पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पोटका जिला परिषद सूरज मंडल, मनोज सरदार, गणेश सरदार, सीमा मंडल, सुदीप्तो डे, पलटू मंडल सहित अन्य लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola