Jamshedpur news. एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 21-22 दिसंबर बाबा जीवन सिंह का शहीदी दिवस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में गुरु गोबिंद सिंह एवं बाबा जीवन सिंह का पूरा परिवार शहीद हो गया था
विज्ञापन
Jamshedpur news.
रंगरेटा महासभा के बैनर तले 21-22 दिसंबर को एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह का शहीदी दिवस बड़े पैमाने में पर मनाया जायेगा. महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने बताया कि 21 से 27 दिसंबर तक सिख समुदाय के लोग पूरे विश्व में शहीदी दिवस का आयोजन करते हैं. दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में गुरु गोबिंद सिंह एवं बाबा जीवन सिंह का पूरा परिवार शहीद हो गया था. पंथ व समाज हित में दी गयी इस शहीदी को ध्यान में रखते हुए रंगरेटा महासभा विगत कई वर्षों से शहीदी दिवस का आयोजन करते आ रही है. आयोजन की तैयारियों को लेकर बारीडीह में शुक्रवार को आयोजित बैठक में आयोजन को भव्य बनाने को लेकर महासभा के महासचिव अमृत सिंह, सुखदेव सिंह मट्टू, जगतार सिंह चीमा, मनोहर सिंह, कुलवंत सिंह, हीरा सिंह J नवजोत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन