घाटशिला में खेलो झारखंड प्रतियोगिता संपन्न, सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Updated:
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

घाटशिला में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने फुटबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स में दिखाया अपना शानदार खेल कौशल.

विज्ञापन

घाटशिला. प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026-27 का सफल आयोजन घाटशिला स्थित जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय के मैदान में किया गया. प्रतियोगिता में घाटशिला प्रखंड के करीब 30 विद्यालयों से अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू एवं बीपीओ मुरली मोहन मुंडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद शिक्षक साजिद अहमद ने प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गयी और मशाल प्रज्वलन के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो सहित विभिन्न टीम खेलों के साथ-साथ एथलेटिक्स की कई स्पर्धाएं आयोजित की गयी. एथलेटिक्स में 100 मीटर से लेकर 1500 मीटर 5000 मीटर दौड़, रिले रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो एवं जैवलिन थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में घाटशिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. मुख्य अतिथि सुशीला टुडू ने कहा कि खेलो झारखंड जैसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. वहीं बीपीओ मुरली मोहन मुंडा ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग में लगभग 35 से 40 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी.

कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक साजिद अहमद, रंजीत कुमार घोष सहित अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आयोजन को सफल बनाने में बीआरपी सोनू कुमारी, संजय गोप, उत्पल चक्रवर्ती, पल्लव कुमार दे, राकेश कुमार, सुष्मिता कुमारी, विकास भोल, सुनील कुमार गोराई, अनित कुमार मांझी, रविंद्र नाथ बारीक समेत कई शिक्षकों एवं कर्मियों का सहयोग सराहनीय रहा. प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें जिला एवं राज्य स्तर पर बेहतर मंच प्रदान करना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola