खरकई खतरे के निशान से महज ढाई व सुवर्णरेखा तीन मीटर नीचे

Updated:
विज्ञापन

जिले में हो रही बारिश की वजह से सातवें दिन गुरुवार को फिर से सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ गया. जमशेदपुर बाढ़ सेल के मुताबिक चांडिल डैम का जलस्तर गुरुवार को 181.52 मीटर होने पर चांडिल डैम के नौ फाटक खोलकर 884.37 क्यूमेक्स पानी नदी में छोड़ा गया

विज्ञापन

चांडिल डैम का नौ रेडियल फाटक और दो स्लुइस गेट खोले गये

गालूडीह बराज के चार स्पिलवे गेट व तीन स्लुइस गेट खोले गये

जमशेदपुर :

जिले में हो रही बारिश की वजह से सातवें दिन गुरुवार को फिर से सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ गया. जमशेदपुर बाढ़ सेल के मुताबिक चांडिल डैम का जलस्तर गुरुवार को 181.52 मीटर होने पर चांडिल डैम के नौ फाटक खोलकर 884.37 क्यूमेक्स पानी नदी में छोड़ा गया, जबकि कैनाल में 20.63 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया. कुल 905 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया. चांडिल डैम के नौ रेडियल फाटक खोले गये. इसी तरह गालूडीह बराज के चार स्पिलवे गेट व तीन स्लुइस गेट खोलकर 1332.25 क्यूमेक्स पानी नदी में और 45.15 क्यूमेक्स कैनाल में छोड़ा गया. दोनों मिलाकर कुल 1377.40 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया. गुरुवार को दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से महज ढाई से तीन मीटर नीचे है. वहीं दोनों नदियों का जलस्तर सामान्य से ज्यादा होने के कारण धालभूम एसडीओ पारुल सिंह ने जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में उप नगर आयुक्त के अलावा बागबेड़ा समेत जमशेदपुर प्रखंड के इलाकों के लिए जमशेदपुर बीडीओ, सीओ को नदी तटीय इलाकों में अलर्ट रहने और ससमय बाढ़ को लेकर उचित कदम उठाने का आदेश दिया है.

गुरुवार अपराह्न चार बजे दोनों नदियों का जलस्तर

नदी – गुरुवार का लेवल – डेंजर लेवलखरकई – 126.650 मीटर – 129.00 मीटरसुवर्णरेखा – 118.200 मीटर – 121.50 मीटर

गुरुवार अपराह्न चार बजे डैम व बराज की स्थित

डैम की स्थिति – लेवल – डेंजर लेवल

खरकई डैम – 309.08 मीटर – 313.50 मीटरब्यांगबिल डैम – 302.79 मीटर – 305.00 मीटरचांडिल डैम – 181.52 मीटर -192.00 मीटर

गालूडीह बराज-092.00 मीटर-101.25 मीटर

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola