टाटा मोटर्स यूनियन में मनायी गयी जेआरडी टाटा की जयंती

Updated:
विज्ञापन

जेआरडी टाटा की 120 वीं जयंती टाटा मोटर्स यूनियन कार्यालय में मनायी गयी. वक्ताओं ने कहा कि जेआरडी टाटा ने अपने जीवन में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की, जिनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर . जेआरडी टाटा ने जीवन में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की, जिनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा. उक्त बातें सोमवार को जेआरडी टाटा की 120 वीं जयंती के मौके पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि टाटा समूह को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले जेआरडी टाटा ने अपने जिंदगी में कई जोखिम उठाये. इससे पूर्व यूनियन के सभी नेताओं ने जेआरडी टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि जेआरडी सिर्फ एक उद्योगपति नहीं थे, बल्कि एक समाजसेवी भी थे. टाटा समूह के कर्मचारियों के हित के लिए कई लाभकारी नीतियां लागू की. टाटा समूह की कंपनियों में प्रति दिन आठ घंटे कार्य, नि:शुल्क चिकित्सा सहायता और कामगार दुर्घटना क्षतिपूर्ति जैसी योजनाओं को लागू कराने में जेआरडी टाटा का योगदान था. उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कर्मचारी हित के लिए कई कल्याण की योजना लागू की. जिसे बाद में देश के अन्य कंपनियों ने भी स्वीकारा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola