ओडिशा से अवैध बालू लेकर आ रहा हाइवा जब्त, कोवाली में FIR दर्ज
जब्त बालू लदा हाइवा.
जमशेदपुर जिला प्रशासन ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र में 500 सीएफटी बालू लदे एक हाइवा को जब्त किया गया. चालक वैध चालान और जरूरी कागजात पेश नहीं कर सका, जिसके बाद वाहन को सीज कर दिया गया.
जमशेदपुर : अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. जिला खनन टास्क फोर्स ने मंगलवार देर रात पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 500 सीएफटी बालू लदे एक हाइवा को जब्त किया. जांच के दौरान चालक बालू से संबंधित वैध चालान और जरूरी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. यह कार्रवाई उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिला खनन कार्यालय (डीएमओ) की टीम ने की.
कागजात नहीं दिखा सका चालक
खनन विभाग की टीम ने जब हाइवा (JH0D-19B-9810) को रोककर जांच की तो चालक बालू से जुड़े वैध दस्तावेज और चालान प्रस्तुत नहीं कर सका. प्राथमिक जांच में टीम को जानकारी मिली कि बालू ओडिशा से अवैध तरीके से झारखंड लाया जा रहा था. दस्तावेज नहीं मिलने और अवैध परिवहन की आशंका के बाद टीम ने हाइवा और उसमें लदे बालू को जब्त कर लिया.
वाहन और बालू को कोवाली पुलिस के हवाले किया
कार्रवाई के बाद खनन विभाग की टीम ने जब्त हाइवा और बालू को कोवाली थाना के सुपुर्द कर दिया. वहीं, खनन विभाग की ओर से इस मामले में कोवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन की नजर जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, भंडारण और बालू की ढुलाई के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. प्रशासन के अनुसार, जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने वाले वाहनों और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए