ePaper

PHOTO: जमशेदपुर में सांसद आवास पर कांग्रेसियों ने थाली-चम्मच बजाया, पीएम मोदी के खिलाफ लगाये नारे, हुआ हंगामा

Updated at : 12 Mar 2023 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTO: जमशेदपुर में सांसद आवास पर कांग्रेसियों ने थाली-चम्मच बजाया, पीएम मोदी के खिलाफ लगाये नारे, हुआ हंगामा

भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद आवास के बाहर अभद्र आचरण किया. सरकार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. सत्ताधारी पार्टी हमें खाकी वाले गुंडा के जरिये डराना चाहती है.

विज्ञापन
undefined

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय के समक्ष कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गयी. दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया.

undefined

पूर्वी सिंहभूम की जिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा यादव ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को सड़क पर घसीटा. उनके साथ दुर्व्यवहार किया. वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद आवास के बाहर अभद्र आचरण किया. सरकार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. सत्ताधारी पार्टी हमें खाकी वाले गुंडा के जरिये डराना चाहती है.

undefined

गुंजन यादव ने कहा कि अगर आप खाकी वाला गुंडा हैं, तो हम खादी वाला गुंडा हैं. अगर आप खाकी वर्दी से हमें डरायेंगे, तो खादी वर्दी हमें बचायेगी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है. अपने जनप्रतिनिधि से मिलने का अधिकार सभी लोगों है. लेकिन, उसका एक तरीका होता है. कांग्रेस पार्टी ने सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन किया, लेकिन उसकी सूचना किसी को नहीं थी.

undefined

श्री यादव ने कहा कि न तो इस प्रदर्शन की सूचना पुलिस को दी गयी थी. न तो मीडिया को इसकी सूचना थी. यहां तक कि सांसद को भी यह नहीं बताया गया था कि कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे. अचानक से कुछ लोग यहां आये और हंगामा खड़ा कर दिया. यह उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार हमारे खिलाफ चाहे जितने केस कर ले, हम डरने वाले नहीं हैं.

undefined

उधर, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि त्रिपुरा में कांग्रेस प्रभारी डॉ अजय कुमार पर हमला हुआ. प्रदेश नेतृत्व के कहने पर महिला कांग्रेस ने सांसद के आवास का घेराव किया. शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन चल रहा था, लेकिन भाजपा नेताओं ने उनके साथ बदसलूकी की. महिला कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की. पार्टी नेतृत्व से सलाह-मशविरा लेंगे. कानूनी राय लेंगे और उसके बाद कानूनी कार्रवाई पर विचार करेंगे.

undefined

बता दें कि त्रिपुरा में कांग्रेस प्रभारी डॉ अजय कुमार पर हमले के विरोध में महिला कांग्रेस की कई नेता और कार्यकर्ता थाली और चम्मच बजाते हुए प्रदर्शन कर रहीं थीं. कांग्रेस कार्यकर्ता ‘मोदी सरकार चोर है’ के नारे लगा रही थी, तो दूसरी तरफ से भाजपा वालों ने जवाब में ‘राहुल गांधी चोर है’ के नारे लगाये गये. इसी दौरान किसी ने अपशब्द का इस्तेमाल किया और माहौल गरमा गया. दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. धक्का-मुक्की का यह दौर काफी देर तक चलता रहा. दोनों पक्षों के बीच में पुलिस आयी. पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola