10 लाख का इनामी नक्सली सुरेश मुंडा और लोदरो लोहार पुलिस की गिरफ्त में, मनोहरपुर MlA के हमले में था शामिल
अनल दा दस्ते के प्रमुख सदस्य सुरेश सिंह मुंडा और लोदरो लोहार के पुलिस की गिरफ्त आने की सूचना है. सूत्रों के मुताबिक सुरेश सिंह मुंडा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया है, मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमले में सुरेश सिंह मुंडा भी शामिल था.
एक करोड़ के इनामी अनल दा दस्ते के प्रमुख सदस्य सुरेश सिंह मुंडा और उसके सहयोगी लोदरो लोहार के पुलिस गिरफ्त में होने की सूचना है. सुरेश सिंह मुंडा उर्फ सुरेश जी पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. लोदरो लोहार पर दो लाख का इनाम घोषित है.
आपके शहर में
सुरेश सिंह मुंडा रांची के बुंडू थाना अंतर्गत बाराहातू का रहनेवाला है. सुरेश सिंह मुंडा पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जबकि लोदरो पर करीब 20 मामले दर्ज हैं. पुलिस दोनों को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है. पुलिस सुरेश सिंह मुंडा व लोदरो के जरिये एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा तक पहुंचने की तैयारी में है.
सूत्रों के अनुसार सुरेश सिंह मुंडा ने अपनी बेटी से बातचीत के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया. सुरेश सिंह मुंडा की बेटी ने जंगल में उससे मुलाकात कर मुख्य धारा में लौटने को प्रेरित किया. इसके बाद सुरेश ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया. पुलिस ने सुरेश सिंह मुंडा और लोदरो लोहार को गिरफ्त में ले लिया है. पूछताछ के बाद दो से तीन दिन में पुलिस इसका खुलासा करेगी.
पिछले दिनों चार जनवरी को मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमले में सुरेश सिंह मुंडा भी शामिल था. नक्सलियों ने विधायक के सुरक्षा दस्ते में तैनात दो जवानों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी. एक जवान जान बचाकर भागने में सफल रहा. नक्सली हमले में गुरुचरण नायक किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से भाग कर जान बचाने में सफल रहे.
चक्रधरपुर में कोबरा बटालियन पर हमला करने के मामले में भी सुरेश सिंह मुंडा शामिल था. सुरेश सिंह मुंडा का भाई प्रभात सिंह मुंडा उर्फ मुखिया भी नक्सली दस्ते में शामिल है. वह बुंडू व रांची क्षेत्र में नक्सली दस्ते के साथ रहकर वारदात को अंजाम देता है. सुरेश सिंह मुंडा व लोदरो लोहार से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है. पुलिस नक्सली दस्ता को आर्थिक व सामाजिक सहयोग करने वालों का पता लगा रही है.
Posted by : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए