Jamshedpur News : त्रिपक्षीय वार्ता विफल, कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
त्रिपक्षीय वार्ता विफल होने पर शुक्रवार को जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने उप श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
त्रिपक्षीय वार्ता विफल होने पर शुक्रवार को जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने उप श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. राजीव पांडेय ने बताया कि टाटा स्टील के संवेदक ओडब्लूएम लॉजिस्टिक्स सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के 31 चालकों ने फाइनल एंड फुल सेंटलमेंट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, अंतिम निपटान का विवरण, छंटनी लाभ, ओवरटाइम भुगतान, ग्रेच्युटी आदि को लेकर शिकायत की थी. शुक्रवार को त्रिपक्षीय वार्ता निर्धारित थी, लेकिन ठेका कंपनी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद नाराज मजदूरों ने प्रदर्शन कर कंपनी को एक सप्ताह के अंदर सभी मामलों का समाधान करने की चेतावनी दी. मामले की सुनवाई अब 28 सितंबर को होगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन