कटप्पा ने राहरगोड़ा के दुकानदार पर निकाला पिटाई का गुस्सा, कुल्हाड़ी से किया हमला

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में रहरगोड़ा चौक के पास एक दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया. आरोप है कि युवक ने बदला लेने के लिए यह जानलेवा वार किया. घायल दुकानदार ने आपबीती बताई.

विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत रहरगोड़ा चौक के पास एक बदमाश ने रहरगोड़ा के दुकानदार मिथलेश कुमार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में मिथलेश के हाथ में चोट लगी है. हमला करने के बाद युवक मौके मौके से फरार हो गया. हमले करने वाले युवक का नाम कटप्पा बताया जा रहा है. वह भी रहरगोड़ा का रहने वाला है. घटना के बाद आस पास के लोगों ने परसुडीह पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी. घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे की है.

विज्ञापन

दुकान में बैठे थे मिथलेश तभी किया हमला

घटना के संबंध में घायल मिथलेश कुमार ने बताया कि वह अपने दुकान में बैठे हुए थे. उसी दौरान एक बदमाश अचानक से आया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हालांकि पीछे हट जाने के कारण कुल्हाड़ी उसके हाथ पर लगी. इससे वह बाल बाल बच गया. मिथलेश कुमार ने बताया - मंगलवार को कटप्पा किसी के घर में प्रवेश कर सो गया था. उसके बाद उसे आस पास के लोगों ने खंभे में बांध कर पिटाई की थी. उस वक्त उन्होंने पुलिस को उसका नाम बताया था.

शाम के बाद पुलिस ने कटप्पा को छोड़ दिया था

सूचना मिलने के बाद पुलिस कटप्पा को पकड़ कर थाना लेकर चली गई थी. लेकिन देर शाम तक लिखित आवेदन नहीं मिलने पर पुलिस ने चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया था. उसी बात का बदला लेने के लिए उसने सुबह सुबह कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. मिथलेश ने बताया कि अगर वह उसे नहीं रोकते तो बड़ी घटना हो सकती थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola