Jamshedpur News : पहले कॉलेज, फिर सड़क पर छात्रा के साथ तीन युवकों ने की छेड़खानी, एक पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamshedpur News : मानगो जेकेएस कॉलेज परिसर और सड़क पर शुक्रवार को तीन युवकों ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

मानगो जेकेएस कॉलेज परिसर और सड़क पर शुक्रवार को तीन युवकों ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की. छात्रा व उसकी सहेलियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे. एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि उसके साथी बाइक पर सवार हो कर फरार हो गये. धराया युवक शब्बीर अंसारी आजादनगर का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार छात्रा से तीन युवकों ने पहले कॉलेज परिसर में छेड़खानी की. छात्रा ने कॉलेज के प्रोफेसर व कर्मचारी से इसकी शिकायत की. जिसके बाद तीनों युवक छात्रा को धमकी देते हुए कॉलेज के बाहर निकल गये. जब छात्रा सहेलियों के साथ घर लौट रही थी. तो रास्ते में तीनों युवकों ने जबरन छात्रा को बाइक पर बैठाने का प्रयास किया. छात्रा व उसकी सहेली के शाेर मचाने पर लोग जुट गये. जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह भी आजादनगर थाना पहुंचे. उन्होंने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस के अनुसार छात्रा के बयान पर केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola