jamshedpur news : सोनारी और कदमा के पार्कों का रखरखाव अब निजी एजेंसियां करेंगी

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur news  : सोनारी और कदमा के पार्कों का रखरखाव अब निजी एजेंसियां करेंगी

जेएनएसी ने शुरू की प्रक्रिया, 16 फरवरी को लगेगी बंदोबस्ती के लिए बोली

विज्ञापन

जेएनएसी ने शुरू की प्रक्रिया, 16 फरवरी को लगेगी बंदोबस्ती के लिए बोली

jamshedpur news :

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने सरकारी पार्कों के बेहतर रखरखाव और राजस्व वृद्धि को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. पहले चरण में सोनारी दोमुहानी स्थित ””वीर शहीद निर्मल महतो उद्यान”” और कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 स्थित नवनिर्मित पार्क का संचालन व रखरखाव का कार्य निजी हाथों में सौंपा जायेगा. इस संबंध में जेएनएसी के उप-नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने आदेश जारी कर दिया है.

सालाना पांच लाख रुपये से अधिक का होगा बंदोबस्त

जेएनएसी ने दोनों पार्कों के लिए न्यूनतम डाक की बोली निर्धारित कर दी है. 5.18 करोड़ की लागत से बने सोनारी दोमुहानी पार्क के लिए 4 लाख रुपये प्रति वर्ष और 75 लाख की लागत से तैयार शास्त्रीनगर पार्क के लिए एक लाख रुपये प्रति वर्ष की न्यूनतम राशि तय की गयी है. सबसे अधिक बोली लगाने वाले को एक साल की बंदोबस्ती आवंटित की जायेगी. आगामी 16 फरवरी को शाम 5 बजे जेएनएसी कार्यालय में बोली लगेगी.

विज्ञापन और कार्यक्रमों से होगी कमाई

पार्क का संचालन लेने वाली एजेंसी को उपभोक्ता शुल्क (एंट्री फीस) वसूली, सामाजिक कार्यक्रमों के लिए पार्क की बुकिंग और परिसर के भीतर विज्ञापन लगाने का अधिकार होगा, जिसकी दर जेएनएसी तय करेगी. इसके बदले एजेंसी को पार्क की दैनिक साफ-सफाई, लाइटिंग, बागवानी और संरचनाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालनी होगी.

पार्कों की खासियत पर एक नजर

वीर शहीद निर्मल महतो उद्यान (सोनारी)

लागत —- 5.18 करोड़ रुपये

प्रमुख सुविधाएं — भूल-भुलैया पाथवे, फव्वारे, ओपन जिम, रेस्टोरेंट, झारखंडी कला-संस्कृति की प्रतिमाएं व पार्किंग

कदमा शास्त्रीनगर पार्क (मरीन ड्राइव के समीप)

लागत —- 75 लाख रुपये

प्रमुख सुविधाएं — जॉगिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने का मैदान, बैठने की सुविधा व प्रस्तावित ओपन जिम

विज्ञापन
Akhilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola