Jamshedpur News : टाटा स्टील यूआइएसएल को मिला दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
Updated at : 03 Dec 2024 9:14 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने कचरा प्रबंधन में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है.
विज्ञापन
देशभर में कचरा कम करने और प्रबंधन में इंडस्ट्री लीडर और निजी कंपनी द्वारा नगर पालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्टता पुरस्कार से किया गया सम्मानित
Jamshedpur News :
टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआइएसएल) ने कचरा प्रबंधन में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है. नयी दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ की ओर से आयोजित वेस्ट-टू-वर्थ टेक्नोलॉजीज के 9वें संस्करण में कंपनी ने दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते. कंपनी को देशभर में कचरा कम करने और प्रबंधन में इंडस्ट्री लीडर और निजी कंपनी द्वारा नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. पुरस्कार एक भव्य समारोह के दौरान भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव और सीआइआइ-I के अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किया गया.सम्मेलन में दुनिया भर की प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया था और कचरा प्रबंधन में नवीन समाधान और सर्वोत्तम प्रथाएं प्रदर्शित कीं. टाटा स्टील यूआइएसएल की उपलब्धियों को भारत में सतत कचरा प्रबंधन प्रथाओं के लिए एक बेंचमार्क के रूप में उजागर किया गया. नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में कंपनी की पहल ने पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. टाटा स्टील यूआइएसएल भारत के सतत शहरी विकास के विजन के अनुरूप नवीन प्रथाओं को आगे बढ़ाने में अग्रणी बनी हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




