Jamshedpur News : सिदगोड़ा में नशा के लिये वसूली करने वाले युवक की दुकानदारों ने कर दी पिटाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : बारीडीह बाजार में नशा के लिये दुकानदारों ने रुपये की वसूली करने वाले युवक की मंगलवार को जमकर पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद दुकानदारों ने युवक को सिदगोड़ा थाना की पुलिस को सौंप दिया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
बारीडीह बाजार में नशा के लिये दुकानदारों ने रुपये की वसूली करने वाले युवक की मंगलवार को जमकर पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद दुकानदारों ने युवक को सिदगोड़ा थाना की पुलिस को सौंप दिया. युवक राजेश गिरी बिरसानगर जोन नंबर-8 का रहने वाला है. युवक की कार्यशैली से दुकानदारों में काफी आक्रोश था. दुकानदारों के अनुसार राजेश गिरी अक्सर बारीडीह बाजार में दुकानदारों से नशा के लिये रुपये की मांग करता था. मंगलवार को भी वह दुकानदार से रुपये छीनने का प्रयास कर रहा था. इसी कारण दुकानदारों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन