jamshedpur news : साकची बाजार : सख्ती कम होने पर फिर सजने लगीं फुटपाथी दुकानें, लगा मंगला हाट
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
विवाद के बाद खाली हुए फुटपाथों पर फिर लौटा अतिक्रमण, राहगीरों की बढ़ने लगीं मुश्किलें
विज्ञापन
विवाद के बाद खाली हुए फुटपाथों पर फिर लौटा अतिक्रमण, राहगीरों की बढ़ने लगीं मुश्किलें
jamshedpur news :
साकची बाजार के फुटपाथों पर एक बार फिर से पुरानी रौनक या कहें कि पुराना अतिक्रमण लौटने लगा है. पिछले दिनों हुए दो पक्के दुकानदारों के बीच विवाद और पुलिसिया सख्ती के बाद साकची बाजार में फुटपाथ पर दुकानें नहीं लग रही थीं. मंगलवार को साकची बाजार में मंगला हाट लगा. हालांकि, पहले के मुकाबले बाजार में खरीदारों की भीड़ कम रही, लेकिन फुटपाथ पर दुकानों के सजने का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है. बाजार के अंदर बाटा चौक, झंडा चौक से लेकर बाजार के अंदरूनी हिस्सों में फुटपाथी दुकानदारों ने फुटपाथ और सड़क पर दुकानें लगा ली थीं. साकची पुलिस अब पहले की तरह दुकानदारों पर सख्ती बरतती नजर नहीं आ रही है.एक विवाद से खाली हो गया था साकची बाजार
गत 21 जनवरी को साकची झंडा चौक पर दो पक्के दुकानदारों के बीच फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ था. मामला इतना बढ़ा कि मामला साकची थाना से एसएसपी और डीसी तक पहुंच गया. सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने साकची बाजार के फुटपाथ को पूरी तरह खाली करा दिये थे. इससे साकची बाजार के अंदर की सड़कें चौड़ी और साफ नजर आने लगी थीं. पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों ने राहत की सांस ली थी. बाजार आये लोगों का कहना था कि यदि प्रशासन ने पुनः ढिलाई बरती, तो स्थिति फिर वैसी ही हो जायेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन