Jamshedpur News : मानगो : मारपीट में दोनों पक्ष से तीन आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो समता नगर में शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट की घटना घटी. इस मामले में दोनों पक्षों से तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

मानगो समता नगर में शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट की घटना घटी. इस मामले में दोनों पक्षों से तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष से मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-15 निवासी राहुल कुमार यादव और समता नगर निवासी अर्जुन भुइयां को जेल भेजी है. जबकि दूसरे पक्ष से जादूगोड़ा राजदाह निवासी हराधन कर्मकार को जेल भेजी है. इस मामले में एक पक्ष से हराधन कर्मकार ने अर्जुन भुइयां और राहुल यादव के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मारपीट में हराधन कर्मकार का जीजा नंद किशोर शर्मा घायल हो गया. उसका रिम्स में इलाज चल रहा है. जबकि दूसरे पक्ष से अर्जुन भुइयां ने नंद किशोर शर्मा और हराधन कर्मकार के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola